रुड़की उत्तराखंड
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने सत्यम पनियाला को उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।इस नियुक्ति के साथ ही पार्टी में नए जोश और संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती ने विश्वास जताया कि सत्यम पनियाला समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया की समावेशित विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि सत्यम की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा, बल और गतिशीलता प्राप्त होगी, जिससे उत्तराखंड में पार्टी की पकड़ और भी मजबूत होगी।
