रुड़की
रुड़की से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रामचंद्र के 23 वर्षीय बेटे निशांत भारती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। युवक के अचानक गायब होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि निशांत मंगलवार रात करीब 11 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो चिंता और बढ़ गई। इसी बीच उनकी मोटरसाइकिल सोलानी पार्क से करीब 3 किलोमीटर दूर नहर किनारे लॉक अवस्था में मिली, जिसके बाद मामला और भी रहस्यमय हो गया।

परिवार और परिचित लगातार निशांत की तलाश में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर भी युवक की फोटो और जानकारी वायरल की जा रही है ताकि जल्द से जल्द कोई सुराग मिल सके। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी निशांत के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर:
📞 7830673265
📞 7060306484
फिलहाल परिवार बेहद परेशान है और हर गुजरते घंटे के साथ चिंता बढ़ती जा रही है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
