हरिद्वार।
थाना पथरी क्षेत्र में नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के सनसनीखेज मामले में हरिद्वार पुलिस ने महज़ 15 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में कई टीमें गठित कीं।
पुलिस के अनुसार 9 अगस्त 2025 को धनपुरा पथरी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि गांव के ही अरबिन्द और दो अन्य युवकों ने उसकी नाबालिक बेटी को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में उठाकर ले गए। आरोप है कि वहां पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर पकड़े जाने के डर से उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया गया।
संवेदनशीलता और अलग-अलग समुदायों से जुड़े मामले को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी शुरू की। साक्ष्यों के अवलोकन और कुशल मैनुअल पुलिसिंग के बाद पुलिस टीम ने 10 अगस्त को रेलवे स्टेशन पथरी से मुख्य आरोपी अरबिन्द (19 वर्ष) पुत्र सुशील निवासी धनपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।था टीम मे शामिल थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटीयाल, व0उ0नि0 यशवीर नेगी, उ0नि0 अशोक सिरसवाल (चौकी प्रभारी फेरूपुर), कॉन्स्टेबल मुकेश, जयपाल, गंभीर, सतेन्द्र शर्मा, नारायण, दौलत और वसीम (सीआईयू)।
