रुड़की
अपर आयुक्त के निर्देश पर ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम ने मंगलवार को डी.डी.सी. हेमंत सिंह नेगी के नेतृत्व में रामपुर चुंगी क्षेत्र में स्थित दर्जनों मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और एक दवा निर्माण इकाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाँच जीवन रक्षक दवाओं के नमूने लिए गए और गंभीर अनियमितताओं के आधार पर पाँच मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। वहीं, एक दवा निर्माण इकाई, जो बीटा एवं नॉन-बीटा श्रेणी की दवाओं का निर्माण कर रही थी, उसमें कई कमियाँ पाई गईं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।

डी.डी.सी. हेमंत सिंह नेगी ने कहा कि दवा निर्माण एवं विक्रय का कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार होना आवश्यक है। किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थोक और फुटकर विक्रेताओं को रिकॉर्ड सही रखने, नारकोटिक दवाओं की बिक्री नियमपूर्वक करने और नकली दवाओं से बचने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। ड्रग्स विभाग का यह निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में निरीक्षण टीम में डीडीसी हेमंत सिंह नेगी, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार,वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनीता भारती,औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा,औषधि निरीक्षक हरीश सिंह,औषधि निरीक्षक कु. मेघा,औषधि निरीक्षक निधि रतूड़ी,औषधि निरीक्षक निशा रावत मौजूद रहे।
