रुड़की हरिद्वार
रुड़की और हरिद्वार क्षेत्र में इन दिनों खनन का खेल बड़े जोरों पर चल रहा है। खनन से भरे ओवरलोड डंपर सड़कों पर इस कदर रफ्तार भरते हैं कि उन्हें न तो ट्रैफिक नियमों की परवाह है और न ही आम लोगों की जान की। ये भारी वाहन कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना इन डंपरों की तेज रफ्तार और लापरवाही से हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई होती नजर नहीं आती। सवाल यह उठता है कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आखिर कहां है? जो आम लोगों के छोटे-छोटे चालान काटने और गाड़ियां सीज करने में तत्पर रहते हैं, वही अधिकारी इन ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करने से पीछे क्यों हट रहे हैं?

क्या यह मामला सिस्टम की लापरवाही का है या फिर सेटिंग-गेटिंग का खेल चल रहा है? अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब इन ओवरलोड डंपरों पर नकेल कसता है, ताकि सड़कों पर आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके।
