रुड़की मांगलौर
रुड़की रेंज क्षेत्र के अंतर्गत मांगलौर चौकी की नारसन प्रथम बीट में एक बार फिर हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान जारी है। बताया जा रहा है कि नीरजनपुर हरिचंदपुर गांव के पास स्थित एक बड़े बगीचे से दर्जनभर से अधिक आम के फलदार पेड़ काट दिए गए हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों के कटान के बावजूद विभागीय अधिकारी अब तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। जबकि UK भारत के कैमरे में कैद हुई यह तश्वीर आप देख रहे है, हालांकि फलदार पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उद्यान विभाग की होती है, लेकिन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने की बजाय खामोश नजर आ रहे हैं।

वहीं वन विभाग की जिम्मेदारी इस तरह के अवैध कटान की निगरानी और रोकथाम की होती है। बावजूद इसके, क्षेत्र में न तो कोई गश्त दिखाई दे रही है और न ही किसी तरह की कार्रवाई के संकेत। जबकि विभाग के पास उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा बल भी मौजूद हैं जो नियमित गश्त करने का दावा करते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सैकड़ों पेड़ों के बगीचे में इस तरह खुलेआम कटान होना विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी और कर्मचारी इस अवैध कार्य पर आंखें मूंदे हुए हैं, जिससे पेड़ों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

अब देखना यह होगा कि क्या वन विभाग और उद्यान विभाग इस बड़े कटान कांड पर कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर यह मामला भी बाकी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
पार्ट 3 कल आपको बताएगा UK भारत रुड़की रेंज में मांगलौर चोकी क्षेत्र अंतर्गत कहाँ हुआ है फलदार पेड़ो का अवैध कटान इसका बड़ा खुलासा जल्द आपके सामने वन माफिया के साथ विभागीय अधिकारियो की मिलीभगत का बड़ा मामला!
