रुड़की
प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के वार्षिक चुनाव 2025-26 में सात पदों के लिए 16 लोगों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों में दो लोगों द्वारा नामांकन वापस लिए गए। जिसमें एक अध्यक्ष और एक कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शामिल हैं। यह नाम वापस होने पर अब अध्यक्ष पद पर तीन,बाकी अन्य पदों पर दो दो प्रत्याशी आमने सामने हैं जबकि डायरेक्टर के दो पदों के लिए तीन दावेदार अब मैदान में हैं।
चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सुभाष सक्सेना ने बताया कि प्रेस क्लब रुड़की के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को नामांकन पत्र वापस करने के दिन नामांकन करने वाले कुल 16 लोगों में दो लोगों ने नामांकन पत्र वापस लिए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले विनीत त्यागी और कोषाध्यक के लिए नामांकन करने वाले अभिषेक शर्मा ने अपना नाम वापस लिया है। इन दो नामों के वापस होने के बाद अध्यक्ष पद पर दीपक मिश्रा,सुनील पटेल और तोशेद्र पाल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर रियाज कुरैशी और टीना शर्मा ने दावेदार हैं। महासचिव पद पर अनिल सैनी और अश्वनी उपाध्याय के बीच आमने सामने का मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद पर योगराज पाल और विनीत त्यागी दावेदार हैं। सचिव पद पर नितिन कश्यप और आयुष गुप्ता चुनावी मैदान में हैं। डायरेक्टर के दो पदों के लिए दीपक अरोड़ा,अंकित त्यागी और सुमित सैनी के बीच मुकाबला होगा। चुनाव संचालन समिति के सदस्य अरुण सोनकर,माहेश्वर सिंह और मुकेश पांडेय ने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मतदान और और 3 बजे से मतगणना शुरू होगी।
