रुड़की
रुड़की पुलिस ने आज सीनियर सिटीज़नों के साथ संवाद बढ़ाने और उनकी सुरक्षा को लेकर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया। थाना परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने की।
इस मौके पर थाना क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएँ साझा कीं। गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने वृद्धा पेंशन, साइबर फ्रॉड और नशे के दुष्परिणाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में तुरंत थाना हाजा के मोबाइल नंबर, 112 कंट्रोल रूम या बीट कॉन्स्टेबल से संपर्क करें।प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की और कहा कि नशे से दूर रहना व शराब पीकर वाहन न चलाना समाज के लिए एक उदाहरण है।

साथ ही, पुलिस ने लोगों को उत्तराखंड सरकार के गौरा शक्ति ऐप और घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज करने की सुविधा के बारे में भी जागरूक किया।
गोष्ठी में सभी उपस्थित लोगों ने पुलिस के इस पहल की सराहना की और भरोसा जताया कि ऐसे आयोजन समाज में सुरक्षा और आपसी संवाद को और मजबूत करेंगे।
