देहरादून
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल का देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर गणेश गोदियाल का स्वागत किया और उन्हें नए दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।साथ ही, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष, डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष, तथा करन महारा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर भी शुभकामनाएँ दी गईं।

सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का यह नया संगठन जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेगा और प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा और नई दिशा लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह स्वरूप संगठन को मजबूत करेगा और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।अंत में उन्होंने उन सभी साथियों का आभार व्यक्त किया जो रुड़की से देहरादून पहुंचकर इस महत्वपूर्ण अवसर के साक्षी बने और कांग्रेस संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय दिया।
