रुड़की।
विधायक प्रदीप बत्रा ने आज रेलवे स्टेशन से रेलवे अंडरब्रिज तक बीएमएसडीबीसी (BMSDC) द्वारा बनाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही नई सड़क की सुविधा मिल सके।
विधायक बत्रा ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था और आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे थे। नवनिर्मित सड़क से अब न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले नागरिकों को भी सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने विधायक प्रदीप बत्रा का आभार जताया और कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है।
कार्यक्रम में पार्षद अनुराग त्यागी, अजय कुमार, प्रमोद त्यागी, नरेन्द्र सिंह, संजय कुमार, डाॅ. प्रवीण, दिनेश पासवान, तथा लोक निर्माण विभाग की अधिकारी दीपा डाबर और आशीष राठौर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
