रुड़की
मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले कार सवार युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर गाड़ी में तोड़फोड़ की थी।शिकायतकर्ता उमेश कुमार, निवासी शंकरपुरी रुड़की ने कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी कि कुछ युवकों ने उनके भाई की कार रोककर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला किया तथा वाहन को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 378/25 धारा 109(1)/115(2)/126/190/191(2)/191(3)/324(4) BNS के तहत पंजीकृत कर जांच शुरू की।पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 26 अक्टूबर 2025 को वारदात में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार (UK 17 Y 7571) और तीन बाँस के डंडे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी – सुमित पुत्र पप्पू, निवासी मकदुमपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार,राजन पुत्र पप्पू, निवासी मकदुमपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार
बरामदगी- घटना में प्रयुक्त टोयोटा ग्लैंजा कार (UK 17 Y 7571),तीन बाँस के डंडे
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय,SI मनोज गैरोला,सूरत शर्मा,नरेंद्र सिंह राठी, नूर हसन,संदीप कुमार,भूपेंद्र,राजेश देवरानी, पुलिस का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही शेष अभियुक्त भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
