हरिद्वार
जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलीपुर रोड बहादराबाद से आरोपी संजीत पुत्र रधुवीर निवासी ग्राम फेरूपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
आरोपी के पास से 104 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 100 नशीले इंजेक्शन RESTIGESIC (BUPRENORPHINE) वाणिज्य मात्रा 200MG/GM बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी कोतवाली ज्वालापुर से नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले (मु.अ.सं. 664/2022 धारा 8/22 NDPS Act) में जेल जा चुका है।
दौरान पूछताछ संजीत ने कई अन्य ड्रग पैडलर्स के नाम उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के तहत, एसएसपी हरिद्वार के दिशा-निर्देश पर की गई है, जिसमें नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बरामदा माल:- 104 ग्राम स्मैक,इलेक्ट्रॉनिक तराजू 100 नशीले इंजेक्शन RESTIGESIC (BUPRENORPHINE) मात्रा 200MG
पुलिस टीम:- अंकुर शर्मा – थानाध्यक्ष बहादराबाद,नितिन बिष्ट,अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), निपुल यादव,वीरेन्द्र चौहान, पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हालत में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
