ज्वालापुर/हरिद्वार
उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, कोतवाली ज्वालापुर द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले की विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा को सौंपी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त फर्जी जमीन व ट्रस्ट के दस्तावेज तैयार कर उनकी बिक्री करते थे और इस अवैध गतिविधि के दौरान लोगों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं में भी शामिल रहते थे। इन पर जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए ज्वालापुर और बहादराबाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश दी और सफलता पूर्वक सभी वांछितों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण – स्वामी हंसदेश पुनियानी उर्फ हंसराज शिष्य जयदेव निवासी C-27, श्रीराम मन्दिर गली, गोविन्दपुरा, दिल्ली।सुनील कत्याल उर्फ कालिया पुत्र मुलकराज निवासी ग्राम कलानौर,रोहतक, हरियाणा। रोहताश पुत्र स्व0 आशाराम निवासी शिवधाम ट्रस्ट, श्रवणनाथ नगर, कोतवाली नगर, हरिद्वार। पुलिस टीम – थानाध्यक्ष बहादराबाद, अंकुर शर्मा उ0नि0 मनोज सिंह रावत, उ0नि0 अमित नौटियाल, अ0उ0नि0 अनिल सैनी,का0 अंकित कवि,का0 अनिल चौहान,का0 माहेश्वर,का0 बलवन्त,का0 नितुल यादवह, हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
