Oplus_16908288
रुड़की
अंबेडकर युवा शक्ति संगठन के बैनर तले आज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर दलित विरोधी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी रही है और आज भी वही चेहरा सामने आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित वर्ग से जुड़े उच्च अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस लगातार खड़ी दिखाई देती है। वहीं, जब भारतीय जनता पार्टी दलित समाज के लोगों को अच्छे पदों पर अवसर प्रदान कर रही है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस की कथित “गांधीवादी” मानसिकता का असली रूप अब साफ झलकने लगा है, जिसमें दलित समाज के प्रति विरोध स्पष्ट दिखाई देता है।
