रुड़की
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत रुड़की नगर में कई योजनाओं को मंजूरी मिल गई है।
मंजूर किए गए प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं –
. रुड़की नगर में ए०डी०पी० द्वारा छोड़े गए प्रॉपर्टी चैंबर और हाउस कनेक्शन का कार्य पूरा किया जाएगा।
. सीवर योजना के अंतर्गत रामनगर और काशीपुर में अधूरे पड़े सीवर लाइन निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।
. सिविल लाइंस, आदर्श नगर, सोलानीपुरम और खंजरपुर जैसे क्षेत्रों में सीवर द्वितीय फेस का निर्माण किया जाएगा।
. गणेशपुर में प्रस्तावित सीवेज पंप को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर नया निर्माण किया जाएगा।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से बेहतर कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल और नगर का सौंदर्यीकरण सुनिश्चित होगा।
विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा –
सीएम धामी के सहयोग से ही रुड़की नगर में ये कार्य संभव हो पाए हैं। हमारा लक्ष्य देवतुल्य जनता को हर स्तर पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और हम निरंतर विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध हैं।
