रुड़की
आज नगर खंड कृषि कार्यालय परिसर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा के नियमों से अवगत कराना एवं उन्हें जिम्मेदार बनाने के साथ-साथ उचित व्यापार प्रबंधन को सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन भगवानपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित कार्यशाला में किया गया। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, खुले खाद्य पदार्थ के विक्रय पर रोक, भंडारण व्यवस्था, उत्पाद विक्रय एवं ग्राहकों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।
विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि सभी व्यापारी खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत मानकों का सख्ती से पालन करें। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को शुद्ध एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु दुकानों पर साफ-सफाई, उचित लेबलिंग और तिथियों का उल्लेख अनिवार्य किया गया।
उपस्थित अधिकारियों में प्रमुख रूप से भगवानपुर खाद्य संघ के अध्यक्ष मिंजन अग्रवाल, महासचिव महाबली, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, महिला खाद्य संघ की अधीकारी रचना जोशी, पवन अग्रवाल, योगेन्द्र चौधरी, दीपक जैन आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित व्यापारी व उद्योगपति अपने सुझाव भी प्रकट करते हुए जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही अपने प्रश्नों का समाधान भी संबंधित अधिकारियों से कराया।
इस प्रकार यह प्रशिक्षण शिविर व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे उन्हें अपने व्यापार में खाद्य सुरक्षा व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया गया।
