गैरसैण उत्तराखंड
नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ हाल ही में हुई अभद्रता को लेकर आज विधानसभा में विपक्षी विधायकों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह समेत कई विधायकों ने सदन के वेल में धरना दिया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आम तौर पर देखा जाता है कि निर्दलीय विधायक सत्ता पक्ष के करीब रहते हैं, लेकिन उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार एक अलग ही रुख अपनाते नज़र आ रहे हैं। सदन के भीतर आज उन्होंने कांग्रेस विधायकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विरोध दर्ज कराया और वेल में धरने पर बैठ गए।

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को खासा अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब उमेश कुमार सरकार के खिलाफ विपक्ष के साथ खड़े दिखे हों। नैनीताल की घटना को लेकर विपक्ष का यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति को और गर्मा सकता है।
