स्वतंत्रता दिवस पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी ने किया ध्वजारोहण, बच्चों को दी सच्चे इतिहास की सीख…….
रुड़की
स्वतंत्रता दिवस के 79वें पावन पर्व पर शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी, रुड़की द्वारा गणेशपुर मालवीय चौक स्थित नंबर-11 स्कूल में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ, इसके बाद दीप प्रज्वलन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सतनाम सिंह ने बच्चों को बुनियादी शिक्षा के महत्व और शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्रीमती शिल्पी सिंह ने युवाओं से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ियों को सच्चा इतिहास जानने का अवसर मिलता है। नितिन चौहान ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया, वहीं अनूप बंसल ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
गौरव कुमार ने धर्म और राष्ट्र—दोनों के प्रति कर्तव्य भावना पर जोर देते हुए कहा कि हर शिक्षक को बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के सदस्य अमनदीप सिंह, राजीव चौधरी, सतनाम सिंह, दीपेश भारद्वाज, अनुज शर्मा, भूपेंद्र सिंह, गौरव कुमार, अनिकेत पाल, शिल्पी सिंह, सिमरजीत सिंह, गौरव सैनी, वेदांत, शर्लिन, उमा, किशोर जुयाल, सुमन, मीनाक्षी, भागीरथी, रीता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। वार्ड पार्षद नीतू शर्मा और हरीश शर्मा ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
अनेक बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
मालवीय चौक स्थित नंबर-11 स्कूल में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ, इसके बाद दीप प्रज्वलन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।