रुड़की मंगलौर
विधानसभा क्षेत्र के गांव मुड़लाना में आयोजित धन्यवाद समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। भड़ाना ने गांव के मंदिर में माथा टेककर देश, प्रदेश और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।
समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भड़ाना ने कहा कि “अगर इस गांव से मात्र 200 वोट और मिल जाते तो मेरा बेड़ा पार हो जाता। लेकिन हार के बावजूद मैं यहां से नाता नहीं तोड़ूंगा। आने वाले ढाई साल तक लगातार आपके बीच रहकर सेवा करता रहूंगा।”
उन्होंने कहा कि राजनीति में सच्चाई के साथ चलने वाले लोगों की संख्या घटती जा रही है। “मैं दिखावे की राजनीति नहीं करता, इसलिए जो प्यार आप लोगों ने मुझे दिया है, वो मेरे लिए किसी जीत से कम नहीं।”

इस मौके पर भड़ाना ने कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं – घोसीपुरा गांव में ₹5 लाख की धनराशि,एक मंदिर में निर्माण कार्य,एक मस्जिद में कमरा बनवाने का ऐलान,मुड़लाना क्षेत्र के लिए ₹15 लाख की अतिरिक्त सहायता।
हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि “घोषणाएं तभी मानी जाएंगी जब जीत होगी। जीत अब दूर नहीं है, लेकिन अभी सिर्फ वादों पर यकीन नहीं किया जाएगा।”
सभा के दौरान माहौल जोश से भर गया जब लोगों ने “करतार सिंह भड़ाना ज़िंदाबाद” के नारे लगाए। कार्यक्रम में रामवीर चौधरी, अजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार नेवी, प्रधान सचिन (सिकंदरपुर), प्रधान कंवर सिंह (मुड़लाना), प्रधान बिरम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
पूर्व मंत्री भड़ाना ने जाते-जाते यह भी कहा कि “मैं यहां सिर्फ राजनीति करने नहीं, सेवा भाव लेकर आया हूं। अगली बार सेवा का पूरा मौका दीजिए।
