झबरेड़ा (हरिद्वार):
UK भारत की तेज़ और धारदार रिपोर्टिंग ने आखिरकार वो कर दिखाया जो महीनों से झबरेड़ा की जनता मांग रही थी — सिस्टम की कुंभकरणी नींद टूट गई।
पनियाला रोड, जो अब तक मौत का रास्ता बन चुकी थी, जहां हर दिन गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे थे, वहां अब लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई है। सड़क पर काम शुरू हो चुका है। वो सड़क जो नेताओं के भाषणों और टेंडर की फाइलों में गुम थी, अब काम करने वाली लेबर यहां नजर आ रही है।
लेकिन सवाल अभी भी वही है —
क्या सिस्टम इतना सुस्त है कि उसे जगाने के लिए मीडिया को गरजना पड़े?
क्या जिम्मेदार सिर्फ कैमरे के डर से हरकत में आते हैं?
UK भारत ने न सिर्फ इस दर्द को उठाया, बल्कि ऐसी आवाज़ उठाई कि शासन-प्रशासन की दीवारें हिल गईं। अफसरों के मोबाइल गर्म हुए, फाइलें दौड़ाई गईं और सड़क पर काम शुरू हो गया।
“सिर्फ गड्ढे भरने से नहीं चलेगा… पूरी सड़क बनेगी — नहीं तो अगला प्रदर्शन सीधा विधायक आवास के सामने होगा!”
अब देखना ये है कि क्या ये काम सिर्फ कैमरे के लिए शुरू हुआ है या वाकई जनता की परेशानी दूर करने का इरादा है।
UK भारत आगे भी आपकी आवाज़ बनेगा, और जब तक सड़क पूरी नहीं बनती, सवाल पूछता रहेगा —
“काम अधूरा क्यों?”
