रुड़की/झबरेड़ा
एक महीने से सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद शनिवार सुबह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। पुरानी रंजिश के चलते गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और कई राउंड फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान वंश (उम्र 20 वर्ष) पुत्र सुशील और सुशील (उम्र 70 वर्ष) पुत्र तेजपाल के रूप में हुई है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि माहौल में और तनाव न फैले।
हमलावरों में शामिल हैं कई प्रभावशाली लोग मामले में जिन लोगों पर फायरिंग और हमले का आरोप है, उनमें शामिल है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही तनातनी पिछले एक महीने से बढ़ती जा रही थी। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा था, जो अब हिंसक रूप में सामने आ गया।
पुलिस की जांच शुरू, आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के आधार पर कई नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी है। जल्द ही गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि सोशल मीडिया पर चल रही आपसी रंजिश किस तरह जमीन पर खून-खराबे का कारण बन सकती है। पुलिस फिलहाल गांव में मुस्तैद है और शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
