हरिद्वार
हरिद्वार जनपद में आज मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बिगड़ गया है। भारी से भारी अतिवृष्टि और लगातार हो रही तेज़ वर्षा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने एहतियाती कदम उठाते हुए आदेश जारी किए हैं कि जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश और जलभराव की वजह से कई क्षेत्रों में आवागमन बाधित हुआ है, नालों-नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर निकलने से बचें, सावधानी बरतें और आपात स्थिति में ही बाहर जाएं। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिससे सतर्कता और भी ज़रूरी हो गई है।
