रुड़की/देहरादून
देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा युवा नेता चैरब जैन को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चैरब जैन का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चैरब जैन ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि समाज, संगठन और राष्ट्रहित में और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वैश्य समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर वह सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।चैरब जैन ने कहा कि संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग उन्हें निरंतर मिलता रहे, यही उनकी कामना है। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
