रुड़की
ICSC/ISC बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया मानक स्थापित किया है। विद्यालय का कक्षा 12वीं (ISC) का कुल परिणाम 96.03 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को दर्शाता है।इस बार विज्ञान (Science) और कला (Arts) वर्ग का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि वाणिज्य (Commerce) वर्ग में भी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 92.45 प्रतिशत परिणाम हासिल किया।

विषयवार परिणाम भी काफी प्रभावशाली रहा। अंग्रेजी में 99 प्रतिशत, हिंदी में 94 प्रतिशत, गणित में 90 प्रतिशत, भौतिक विज्ञान में 93 प्रतिशत, रसायन विज्ञान में 95 प्रतिशत और जीव विज्ञान में 97 प्रतिशत अंक दर्ज किए गए।
टॉपर्स की सूची में विज्ञान वर्ग से इल्मा खान ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अरशलान 91.00 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि दीपांशी वर्मा ने 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।वहीं वाणिज्य वर्ग में अनिका ने 82.60 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। अवेंजिना मसीह 78.20 प्रतिशत के साथ दूसरे और असमत हफीज 73.00 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।विद्यालय के प्रिंसिपल संजीवन अरसूद, वाइस प्रिंसिपल जोसेफ, हेड मिनिस्ट्रेस्ट मीना लाल और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर अनुश लाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस शानदार परिणाम से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
