रुद्रप्रयाग, – संघर्ष और मेहनत की मिसाल बने रुद्रप्रयाग जिले के युवक अतुल को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दूरभाष पर बात कर शुभकामनाएं दीं।
अतुल का चयन आईआईटी मद्रास में हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतुल ने अपनी मेहनत से हर उत्तराखंडी को प्रेरित किया है और यह साबित किया है कि संकल्प और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने बातचीत में कहा,
“सामान्य परिस्थितियों में भी यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प से काम करे तो उसके सपने अवश्य पूरे होते हैं। जीवन में कोई चीज असंभव नहीं है।”
उन्होंने अतुल को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
गौरतलब है कि अतुल ने केदारनाथ में घोड़े-खच्चर चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला और कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हुए आईआईटी मद्रास में चयन का गौरव हासिल किया।
