हरिद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” के तहत हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी दीपक सैनी को नीलकंठ का चोला पहनकर घुमते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी धार्मिक आस्था का मुखौटा पहनकर लोगों को धोखा देने में माहिर था।
पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को “कालनेमी बाबा” बताकर लोगों को अपनी बातों में फंसाता था और मासूम बच्चियों व महिलाओं को भगवान शिव का प्रसाद देने और मनोकामना पूरी करने का झांसा देकर उन्हें शिकार बनाता था।

चण्डीघाट से हुई गिरफ्तारी, टीम को हुआ था शक
ज्वालापुर कोतवाली, श्यामपुर थाना और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम को चण्डीघाट क्षेत्र में शिवभक्त के वेश में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने पर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपनी पहचान दीपक सैनी पुत्र रणवीर सिंह निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार बताई।
जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी थाना श्यामपुर पर दर्ज एक गंभीर पोक्सो केस (मु0अ0सं0 72/2025) में वांछित है, जिसमें उस पर एक नाबालिग बच्ची से झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
शातिर अपराधी – बना ‘त्रिकालदर्शी बाबा’
दीपक सैनी खुद को परमज्ञानी, त्रिकालदर्शी, शिवभक्त बताकर भोली-भाली महिलाओं और बच्चियों को झांसा देता था। वह उन्हें झूठा आशीर्वाद और प्रसाद देकर अपने जाल में फंसाता और फिर शारीरिक शोषण करता। पुलिस को शक है कि इस आरोपी की शिकार बनी और भी महिलाएं व बच्चियां हो सकती हैं, जिनकी पहचान के लिए जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं — जिनमें दहेज प्रताड़ना, मारपीट, बलवा, धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाना, और शांतिभंग जैसे अपराध शामिल हैं।
प्रमुख मुकदमे
पोक्सो एक्ट के तहत थाना श्यामपुर में केस,ज्वालापुर कोतवाली में बलवा, मारपीट और धार्मिक उन्माद फैलाने के कई केस,थाना मंडी, सहारनपुर में पत्नी से मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा है दर्ज।

संयुक्त ऑपरेशन की रही अहम भूमिका
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व और एसपी सिटी व सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में ज्वालापुर कोतवाली, श्यामपुर थाना और हरिद्वार सीआईयू टीम ने बेहतरीन समन्वय दिखाते हुए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-दीपक कुमार सैनी,पिता का नाम: रणवीर सिंह सैनी,निवासी: गली नं. B-9, सुभाष नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार,पुलिस टीम में शामिल अधिकारी- प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर: अमरजीत सिंह,प्रभारी SOG हरिद्वार: नरेंद्र बिष्टथा,थानाध्यक्ष श्यामपुर: नितेश शर्माउ,प निरीक्षक: देवेन्द्र सिंह तोमर, पवन डिमरी, अंजना चौहानकॉ,न्स्टेबल: प्रेम, नरेंद्र, वसीम, अनिल रावत, राजवीर सिंह,पुलिस की इस कार्यवाही की आमजन खुलकर सराहना कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि इस प्रकार के ढोंगियों पर शिकंजा कसने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
