उत्तराखंड गैरसेन
गैरसैंण में आज विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले ही माहौल गर्म हो गया। विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने वोट चोरी के मुद्दे पर सदन से बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही नैनीताल जिला पंचायत लूटकांड को लेकर भी विरोध दर्ज किया गया।

सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि राज्य की जनता के साथ धोखा हो रहा है और विधानसभा सत्र में कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी।अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि सदन के भीतर कांग्रेस विधायक किस अंदाज़ में सरकार पर हमला बोलते हैं और सत्ता पक्ष इस हमले का कैसे जवाब देगा। कुल मिलाकर, गैरसैंण का यह सत्र शुरू होने से पहले ही टकराव और हंगामे का अखाड़ा बन गया है। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के दिग्गज विधायक मौजूद रहे – यशपाल आर्य (नेता विपक्ष), प्रीतम सिंह, भुवन चंद्र कपरी, मदन सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह अधिकारी, ममता राकेश, विरेन्द्र जाती, रवि बहादुर, अनुपमा रावत और काजी निजामुद्दीन।
