ज्वालापुर
जसवावाला गांव में सर्व समाज की ओर से आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने भाजपा नेता सुबोध राकेश को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन देने का ऐलान किया। ग्रामीणों का कहना था कि अब क्षेत्र को एक ऐसे मजबूत नेता की जरूरत है जो सच में उनकी आवाज बने और विकास का मार्ग प्रशस्त कर सके।

बैठक को संबोधित करते हुए सुबोध राकेश ने कहा कि ज्वालापुर की जनता को कभी निराश नहीं होने देंगे। उन्होंने वादा किया कि गांवों की टूटी सड़कों, जलभराव की समस्या और किसानों की फसलों के नुकसान जैसे मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका उचित मुआवजा दिलाने के लिए वह हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।

सुबोध राकेश ने भरोसा दिलाया – हर गांव को चमन बनाना ही मेरा लक्ष्य है और इसके लिए मैं दिन-रात काम करूंगा।
इस मौके पर बिर्जेश सैनी, राजकुमार, प्रधान देशराज, पुरण सिंह, अनिल सैनी, प्रवीण सैनी (बूथ अध्यक्ष), प्यारे लाल प्रधान, प्रशांत, मनीष, विवेक, पंकज, राजेश कंबोज, राय सिंह भगत, संदीप, करण सैनी, राजपाल कंबोज, डॉ. रमेश चंद, मोती राम सैनी, सुधीर सैनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
