रुड़की
वार्ड 28 के पार्षद ताहिर अपने वार्ड क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। नगर निगम के माध्यम से कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं, वहीं जरूरी कार्यों को देखते हुए पार्षद ताहिर ने आज खुद निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर पेमाइश कराई।

स्थानीय पार्षद ने घेरा समाज मोहल्ले में दोनों ओर गेटों के निर्माण कार्य की पहल की है। उन्होंने बताया कि अब तक इस क्षेत्र में किसी का ध्यान नहीं गया था – चुनाव के वक्त तो सभी यहां आते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। वहीं पार्षद ताहिर ने क्षेत्रवासियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए दोनों ओर गेट निर्माण के लिए पेमाइश कराई है।

इसी के साथ, पास में स्थित स्कूल के कारण सड़क किनारे बने नाले पर सुरक्षा के दृष्टिगत रेलिंग लगाने के लिए भी नपाई कराई गई है।इसके अलावा, वार्ड क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पूर्वी दीनदयाल रुड़की गेट” के नाम से एक नया प्रवेश द्वार बनवाने की दिशा में भी पेमाइश पूरी कराई गई है।

पार्षद ताहिर ने कहा कि वे वार्ड की जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं और उनके सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कर रहे हैं।
