रुड़की झबरेड़ा
झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालियर, इब्राहीमपुर, माधोपुर, कृष्णानगर एवं भारतनगर शिवपुरम में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूर्णतः बाधित रही। इस लंबे विद्युत संकट से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बच्चों की पढ़ाई ठप रही, छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों का कारोबार बंद पड़ा, वहीं किसानों को सिंचाई कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधकार और उमस भरी गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रतिनिधि रात 11 बजे रामनगर रुड़की बिजलीघर पहुँचे और अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई। बैठक में अधिशासी अभियंता यूपीसीएल रामनगर अनूप सैनी, अधिशासी अभियंता पिटकुल राजवीर सिंह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों से गहन चर्चा के बाद तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए।

लगातार प्रयासों के बाद रात 1 बजे रामनगर फीडर को चलवाकर प्रभावित गाँवों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें मुजस्सिम प्रधान, क़ुर्बान, दिलशाद, प्रदीप सैनी, कमर आलम नेताजी, टीटू मलिक, नीतू पार्षद, राहुल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।
ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएँ रखीं और स्पष्ट संदेश दिया गया कि जनता को अनावश्यक कष्ट किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो और आपूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत किया जाए।
स्थानीय प्रतिनिधि विधायक विरेन्द्र जाती ने कहा कि
“जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटूँगा।
