रुड़की
आगामी UKSSSC परीक्षा को देखते हुए खुफिया विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है।
शनिवार को LIU इंचार्ज प्रदीप भंडारी अपनी टीम के साथ रुड़की में कई कोचिंग सेंटरो पर पहुंचे। यहां संचालकों से पूछताछ की गई और व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। खुफिया विभाग ने सभी को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी तरह की गतिविधि ऐसी न हो जिससे परीक्षा प्रक्रिया में व्यवधान या किसी प्रकार की गड़बड़ी उत्पन्न हो।

अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि नकल या अन्य अनियमितताओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। टीम में LIU प्रभारी प्रदीप भंडारी, SI अजय कठेत, लायक राम शर्मा, हेड कंस्टेबल अरुण नौटियाल रहे।
