रुड़की
उप प्रभागीय वनाधिकारी रुड़की के आदेशानुसार मुखबिर खास की सूचना पर मंगलौर अनुभाग की टीम ने झबरेड़ा क्षेत्र में आम के पेड़ों का अवैध पातन करते हुए एक ट्रैक्टर महिंद्रा HR 21/9154 को मौके से पकड़ा है।
वन विभाग की टीम ने मौके से एक कटर मशीन, दो आरे, दो रस्से, दो कुल्हाड़ियां और एक फावड़ा भी बरामद किया है। बरामद ट्रैक्टर और उपकरणों को संबंधित स्टाफ के सुपुर्द कर दिया गया है।
वन विभाग ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध कटान की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।
