रुड़की
उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद ने आज अपने कार्यालय में सब डिवीजन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक परिचय व दिशा-निर्देश बैठक आयोजित की।

बैठक में SDO ज्वाला प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में जो वन संबंधी गतिविधियां चल रही हैं, उनमें तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वन्यजीवों और पेड़ों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का पूर्ण रूप से निर्वहन करें।

उन्होंने जंगलों में लगातार पेट्रोलिंग करने और अपनी-अपनी बीट, सेक्शन व रेंज क्षेत्रों की जिम्मेदारी सावधानीपूर्वक निभाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद, वन क्षेत्राधिकारी विनय कुमार राठी, मोहन सिंह रावत (खानपुर), शैलेंद्र सिंह नेगी (लक्सर), सुरक्षा बल इंचार्ज मनोज भारती, सुभाष चंद्र, वन दरोगा अनीश कुमार सैनी, राजेश, नरेंद्र कुमार, फरमान अली, धीरज सिंह राणा, पंकज शर्मा, आशुतोष नीम, सोनिया शर्मा, अरविंद सैनी, पवन कुमार, वन आरक्षी सागर कुमार, दुष्यंत कुमार, देवेंद्र सिंह, मुरसलीन, इकरार अली, सुबोध कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं सुरक्षा बल मौजूद रहे।
