रुड़की
आगामी 09 अक्टूबर 2025 को किसान यूनियन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम चौक के पास विशाल महापंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत के दौरान सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
ट्रैफिक प्लान के अनुसार –
हरिद्वार, बेलड़ा, मलकपुर चुंगी से मिलिट्री चौक की तरफ आने वाले छोटे वाहन प्रेमनगर–पटियाला लस्सी चौक–राम पुल–से होते हुए रुड़की बायपास मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।
मिलिट्री चौक से मलकपुर चुंगी व हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन मिलिट्री चौक–नहर पटरी–पटियाला लस्सी चौक–प्रेम मंदिर चौक–मलकपुर चुंगी–हरिद्वार की ओर भेजे जाएंगे।
रुड़की से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें एमएम कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होंगी और देहरादून जाने वाली बसें सीधा टैंक चौक–रामनगर होकर भेजी जाएंगी।
रुड़की शहर में आने वाले भारी वाहन सालियर, अब्दुल कलाम चौक, कॉलेज से डायवर्ट कर दिए जाएंगे।
मिलिट्री चौक–एसडीएम चौक–बस अड्डा से पुलिस लाइन तिराहा तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
महापंचायत में आने वाले ट्रैक्टर व वाहन नहर पटरी से टैंक चौक–बोट क्लब–रुड़की टॉपिकन से पुलिस लाइन बस अड्डा होकर एसडीएम चौक तक पहुंचेंगे। वहीं लौटने के लिए मिलिट्री चौक मार्ग का उपयोग करेंगे।
पुलिस प्रशासन की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महापंचायत के दिन अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर न जाएं। ट्रैफिक पुलिस, सीओ, कोतवाल और अन्य अधिकारियों की टीमें क्षेत्र में तैनात रहेंगी ताकि किसी भी प्रकार की जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रुड़की देहात ने बताया कि सभी थानों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में ड्यूटी के समय पर तैनाती सुनिश्चित करेंगे और ट्रैफिक प्लान का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
