रुड़की
रुड़की न्यायालय परिसर से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय रुड़की से आज एक दोषी युवक पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कोर्ट में तैनात महिला कांस्टेबल सुमित्रा ने बताया कि परिवाद संख्या 2706/2023 धारा 138 NI ACT में वारंटी नीरज गोस्वामी, पुत्र महेश गोस्वामी, निवासी ग्राम रहमतपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार, आज पेशी पर न्यायालय में मौजूद था , सुनवाई के दौरान अदालत ने नीरज गोस्वामी को दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन सजा सुनाए जाने के कुछ ही देर बाद, जानकारी के अनुसार करीब दोपहर 2:30 बजे, नीरज गोस्वामी कोर्ट मुहर्रिर की कस्टडी से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और फरार दोषी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोषी व्यक्ति अदालत परिसर से कैसे भाग निकला। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।ममले ने अदालत परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
