हरिद्वार
सोमवार को उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में पन्नालाल भल्ला म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, बहादराबाद में विद्यालयी शिक्षा जनपद हरिद्वार के तत्वावधान में निबंध, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश गौनियाल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में उत्तराखंड के गौरवमयी इतिहास और वर्ष 2047 के विकसित भारत में राज्य के योगदान पर प्रकाश डाला।

निबंध प्रतियोगिता में विकासखंड बहादराबाद के कुल 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने वाद-विवाद के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए।

इसी क्रम में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में जनपद हरिद्वार के सभी विकासखंडों के विद्यालयों में भी निबंध, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राजेश राय के मार्गदर्शन में किया गया।
