रुड़की।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पूरे देशभर में चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान की गूंज रुड़की में भी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में रुड़की स्थित वेलेनगीरी हिल्स अस्पताल ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की है।

अस्पताल के युवा और ऊर्जावान डॉक्टर अर्पित सैनी ने इस पहल की शुरुआत अपने ही अस्पताल से की। डॉक्टर अर्पित सैनी का कहना है कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव है और प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर यह कदम उठाया गया है।
इस स्वास्थ्य पखवाड़े के अंतर्गत अस्पताल परिसर सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में लोगों की मुफ़्त जांच, परामर्श और बीमारियों का इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि यह सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

शहरवासियों ने डॉक्टर अर्पित सैनी की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि आज के समय में जहां स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचना आमजन के लिए चुनौती बना हुआ है, वहीं इस तरह के शिविर समाज के लिए संजीवनी साबित होते हैं।
डॉक्टर सैनी का यह कदम न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा पखवाड़ा की भावना को मजबूत कर रहा है, बल्कि रुड़की में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का भी कार्य कर रहा है।
