रुड़की
उप प्रभागीय वनाधिकारी रुड़की के आदेश पर मुखबिर खास की सूचना के आधार पर सुरक्षाबल रुड़की ने भगवानपुर अनुभाग के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने भगवानपुर क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (महिंद्रा 575) को पकड़ा, जिसमें शीशम और तून की लकड़ी भरी हुई थी। पकड़ी गई लकड़ी और वाहन को संबंधित वन स्टाफ के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से भगवानपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों का कटान और लकड़ी की तस्करी लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षाबलों और रेंज स्टॉफ की सक्रियता के बावजूद उद्यान विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर उद्यान इस अवैध गतिविधि पर मौन क्यों हैं? यदि सुरक्षाबलों की गश्त न हो, तो आने वाले समय में क्षेत्र के खेतों से पेड़ों का नामोनिशान मिट सकता है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि उद्यान विभाग और वन विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अवैध कटान में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि क्षेत्र के हरित आवरण की रक्षा हो सके।
