हरिद्वार/लक्सर
हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र अंतर्गत मतलुपुर जैनपुर गांव में फायरिंग की घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी गुलशेर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि यह फायरिंग एक मामूली बच्चों के झगड़े के बाद उपजे विवाद में हुई, जिसमें परिजनों के शामिल होने से स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया।
वादी अजरम पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द द्वारा कोतवाली लक्सर में शिकायत दी गई थी कि गुलशेर समेत अन्य लोग उसके घर में घुसकर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। एसएसपी हरिद्वार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीमों को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। दबिश के दौरान आरोपी गुलशेर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गुलशेर पुत्र परवश,निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।
01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर)1 जिंदा कारतूस,1 खोखा कारतूस, पुलिस टीम में शामिल रहे उपनिरीक्षक नवीन चौहान,उपनिरीक्षक हरीश गैरोला,उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह,हेड कांस्टेबल रियाज अली,हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश,हेड कांस्टेबल शूरवीर तोमर,कांस्टेबल संदीप रावत,कांस्टेबल रविन्द्र चौहान,कांस्टेबल अक्षय तोमर मौजूद रहे।
