रुड़की
हरिद्वार जनपद के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में शाम ढलते ही अवैध खनन का खेल शुरू हो जाता है। रामपुर सोलानी नदी, पनियाला रोड और रेलवे स्टेशन तक बिना किसी अनुमति के रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आते हैं। इन ट्रैक्टर-ट्रॉली की ओवरस्पीडिंग जहां सड़क हादसों का खतरा बढ़ा रही है, वहीं देर रात तक इनका संचालन जाम की स्थिति भी पैदा कर रहा है।
जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए जा चुके हैं, बावजूद इसके गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।अब बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, तो फिर यह रेत से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना रोक-टोक कैसे दौड़ रहे हैं?
क्या खनन विभाग, तहसील प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है यह अवैध कारोबार? अब देखना होगा की यह खनन का खेल चलता रहेगा या फिर इस पर रोक लगेगी!
