रुड़की
रुड़की रेंज के धनौरी चौकी बिट इलाके में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दौलतपुर के पास एक कॉलोनी द्वारा बिना किसी अनुमति के रास्ता बना लिया गया था। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी ने तुरंत एक टीम का गठन किया और मौके पर धावा बोला।

इस कार्रवाई की कमान संभाली वन दरोगा आशुतोष नीम ने, जो अपने सख्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं, विभाग ने वहाँ पर पेड़ भी लगाए, ताकि दोबारा अतिक्रमण की कोशिशों पर रोक लग सके।

आशुतोष नीम का नाम अवैध खनन और प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई के मामलों में पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। कई बार उन्होंने अपराधियों को सीधे जेल की हवा खिलाई है। यही वजह है कि इस कार्रवाई ने फिर एक बार साफ संदेश दे दिया है कि जंगल-जमीन पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी।
अब सवाल ये है कि क्या कॉलोनी काटने वाले लोग दोबारा पेड़ उखाड़कर रास्ता बनाने की हिमाकत करेंगे? या फिर वन विभाग की यह सख्ती उनके हौसले पस्त कर देगी।
