हरिद्वार
देहरादून रोड स्थित एक होटल में विदेशी महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 112 पर सूचना मिलने के बाद गंगनहर पुलिस मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।पीड़िता ने खुद को अफगानिस्तान की निवासी बताया और पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी युवक ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।आरोपी की पहचान एक हींग कारोबारी के रूप में हुई है, जिसके पास अफगानिस्तान और तुर्की—दोनों देशों की नागरिकता है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।इस बीच, हरिद्वार से पहुँची फॉरेंसिक टीम ने होटल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
