रुड़की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 4.78 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी शनिवार को फ्लावर के पास लाल कुर्ती, मोहनपुरा क्षेत्र से की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अजीत कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी गोलभट्टा, पोस्ट मिलाप नगर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 367/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस टीम:- उप निरीक्षक सूरज शर्मा,अनिल शर्मा,रणवीर सिंह, शामिल रहे,यह कार्रवाई पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी मुहिम को दर्शाती है, जिससे क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है।
