रुड़की
![]()
भारतीय जनता पार्टी, जिला रुड़की के नव-निर्मित कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन देशभर में अपने ढांचे को सुदृढ़ कर रही है और प्रत्येक जिले में आधुनिक तकनीक से युक्त कार्यालयों का निर्माण इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन एवं पूजन के साथ हुआ, जिसमें प्रदेश और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवी मां की आराधना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डाॅ. कल्पना सैनी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि, प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार, पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चैधरी, राकेश गिरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा आने वाले सभी चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होगा और संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के हित में कार्य करने के लिए समर्पित है। उन्होंने संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को मिशन मोड में कार्य करने का आहवान किया। कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल व श्यामवीर सैनी, जिला प्रभारी आदित्य चैहान, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, ललित मोहन अग्रवाल, सुबोध राकेश, धीरज पाल, अनुज सैनी, विवेक चैधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व सागर गोयल ने किया गया।
