रुड़की
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली रुड़की पुलिस व सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बीती रात 29/30 सितंबर 2025 को रामपाल चौक के पास आदर्श नगर में चेकिंग के दौरान मनीष पुत्र जितेंद्र निवासी नगला चीना, कोतवाली मंगलौर तथा लोकेश पुत्र दारा सिंह निवासी ग्राम शंकरपुरी, कोतवाली रुड़की को पकड़ा। मनीष के कब्जे से एक तमंचा व 315 बोर का जिंदा कारतूस जबकि लोकेश के कब्जे से एक नाजायज चाकू और मोटरसाइकिल (नंबर यूके 17 एम 4775) बरामद की गई।पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रुड़की पर शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 व 4/25 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।मनीष पुत्र जितेंद्र, निवासी नगला चीना, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार,लोकेश पुत्र दारा सिंह, निवासी शंकरपुरी, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार,एक तमंचा,315 बोर का एक जिंदा कारतूस,एक नाजायज चाकू, मोटरसाइकिल नंबर यूके 17 एम 4775 अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह पंवार (कोतवाली रुड़की)
हेड कॉन्स्टेबल नूर,कॉन्स्टेबल नितिन (कोतवाली गंगनहर),कॉन्स्टेबल महीपाल,कॉन्स्टेबल राहुल नेगी (सीआईयू रुड़की)पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर सख्त संदेश गया है और यह साफ हो गया है कि अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
