रुड़की
अंतर्राष्ट्रीय जन कल्याण रविदास धाम ट्रस्ट के बैनर तले आज धाम प्रांगण में भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
घोषित कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव पद पर सोमपाल निहाल, प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) अंजू, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार और जिला उपाध्यक्ष मोनू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। नई टीम के गठन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रभारी रवि गौतम, जिला अध्यक्ष सुशील मालियान, राष्ट्रीय सचिव सतपाल, अजय कुमार, सोनू, अमित कुमार, मोंटी, कुलबीर, मिंटू, अभिषेक, पवन कुमार, प्रवीण जरावरे, संयोगिता, मीनाक्षी, बबीता, रोशनी, अंजलि, मूर्ति देवी, रेणु समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संगठन समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में लगातार सक्रिय रहेगा। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि जैसे योगेश प्रमुख लगातार समाज के लिए कार्य कर रहे हैं, उसी तर्ज पर संगठन भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
साथ ही यह भी घोषणा की गई कि रविदास धाम ट्रस्ट समाज के उन बच्चों के लिए स्कूल खोलने की दिशा में काम करेगा, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। वहीं IAS, PCS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी ट्रस्ट हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में यह संदेश साफ़ तौर पर दिया गया कि संगठन न सिर्फ सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।
