भगवानपुर
मंगलवार को गागालेहड़ी चौक के समीप ‘दवाडिया जेनेरिक फार्मेसी मेडिकल स्टोर’ का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक ममता राकेश ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मेडिकल स्टोर क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जहां सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विधायक ने कहा, “गरीब की सेवा करना ही सच्चा मानव धर्म है। अगर सस्ते दामों पर दवा मिलती है तो हर व्यक्ति उचित इलाज करा सकता है।”
स्टोर संचालक ने बताया कि यहां सभी प्रमुख ब्रांड की जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हैं, और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार की कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उद्घाटन के दौरान फारूक प्रधान, दीपक कुमार, कादिर, अरविंद कुमार, वैभव, विजय कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
